निर्वाचन आयोग ने आज देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव 9 सितंबर को होंगे और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। पिछले महीने उपराष्ट्रपति पद से, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव आवश्यक हो गया है। यह 17वां उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। चुनाव की अधिसूचना इस महीने की 7 तारीख को निर्वाचन…
Read MoreAuthor:
निर्वाचन आयोग ने बिहार के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ मतदाता सूची 2025 का मसौदा साझा किया
बिहार में, मतदाता सूची 2025 का मसौदा आज सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ साझा किया गया। इस प्रारंभिक अस्थायी मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम शामिल करने और हटाने के दावे पहली सितंबर तक स्वीकार किए जाएँगे। निर्वाचन आयोग इस सूची का बाद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा करेगा। बिहार में मतदाता सूची का मसौदा जारी होने के साथ ही इस सूची में नाम शामिल कराने से वंचित पात्र मतदाता अपनी दावा और आपत्तियां निर्वाचक निबंधन अधिकारियों के समक्ष दायर कर सकते हैं।…
Read MoreNPCI ने आज से UPI के नए नियम लागू किए
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम-एनपीसीआई ने आज से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस-यूपीआई के नए नियम लागू कर दिए हैं। नए नियमों के अंतर्गत प्रत्येक लेनदेन से पहले प्राप्तकर्ता का नाम प्रेषक को दिखाया जाएगा। प्रत्येक यूपीआई ऐप उपयोगकर्ताओं को दिन में 50 बार अपने बैंक खाते में जमा राशि देखने की सुविधा देगा।
Read Moreरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए नागरिकों और सैनिकों के बीच तालमेल बढ़ाने का आह्वान किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज के अनिश्चित समय में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए नागरिक और सैन्य कर्मियों के बीच तालमेल बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के विभिन्न विभागों द्वारा सशस्त्र बलों को प्रदान किए गए असाधारण बैक-एंड समर्थन को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कुंजी बताया। वे 1 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में 84वें सशस्त्र बल मुख्यालय नागरिक सेवा दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि युद्ध सिर्फ सेना…
Read More