अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा

अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। रखरखाव के कारण उद्यान सभी सोमवार को बंद रहेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः 29 अगस्त को एथलीटों और खिलाड़ियों को तथा 5 सितम्बर को शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जायेगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या…

Read More

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया; BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि

शुद्ध (pure) मतदाता सूचियां लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मतदाता सूची मशीनरी, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROs), BLO पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) शामिल हैं, कड़ी मेहनत करती हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसलिए, आयोग ने BLOs के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना करने और मतदाता सूचियों की तैयारी एवं पुनरीक्षण में शामिल BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पिछला ऐसा संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। साथ ही, पहली…

Read More

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अनानास से संबंधित विभिन्न समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ‘कृषि क्षेत्र में मेघालय की प्रगति’ से जुड़ी एक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेघालय के अनानास स्वाद और गुणवत्ता की दृष्टि से विशिष्ट हैं…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज झारखंड के धनबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस), धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि आईआईटी (आईएसएम), धनबाद की लगभग 100 वर्षों की गौरवशाली विरासत है। इसकी स्थापना खनन और भूविज्ञान के क्षेत्र में प्रशिक्षित विशेषज्ञ तैयार करने के लिए की गई थी। समय के साथ, इसने अपने शैक्षणिक सीमाओं का विस्तार किया है और अब विविध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा और अनुसंधान का एक अग्रणी केंद्र बन गया है। इस संस्थान ने प्रौद्योगिकीय…

Read More