बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र कल रात को और गहरे दबाव के चक्रवात में बदल गया। इस चक्रवात के आज सवेरे दक्षिण ओडिशा के गोपालपुर के पास तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से, तट के साथ-साथ आसपास लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
Read MoreAuthor:
डीआरआई ने भोपाल में अवैध दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग कारखाने का भंडाफोड़ किया; सात गिरफ्तार
एक महत्त्वपूर्ण खुफिया सूचना के आधार पर, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने भोपाल में एक गुप्त मेफेड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कारखाने का, एक सुनियोजित और समन्वित ऑपरेशन, जिसका कोड नाम “ऑपरेशन क्रिस्टल ब्रेक” था, सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन के दौरान सूरत और मुंबई पुलिस ने भी डीआरआई का सहयोग किया। डीआरआई ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापे मारे और इस गिरोह के सात प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया। 16.08.2025 को, ग्राम-जगदीशपुर (इस्लामनगर), हुजूर-तहसील, जिला-भोपाल, मध्य प्रदेश स्थित अवैध निर्माण इकाई की तलाशी में 61.20…
Read Moreराज्यसभा ने भारतीय पत्तन विधेयक, 2025 पारित किया, जो औपनिवेशिक काल के कानून का स्थान लेगा
राज्यसभा ने आज दिल्ली में भारतीय पत्तन विधेयक, 2025 पारित कर दिया। यह एक व्यापक सुधार है, जो भारतीय पत्तन अधिनियम, 1908 का स्थान लेगा। यह औपनिवेशिक काल के एक सदी से भी अधिक पुराने विनियमन को समाप्त करेगा और भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक आधुनिक रूपरेखा की शुरुआत करेगा। इससे पहले, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल ने उच्च सदन में पारित करने के लिए विधेयक का प्रस्ताव रखा था। लोकसभा द्वारा पहले ही पारित हो चुका यह विधेयक जल्द ही राष्ट्रपति की…
Read MoreAxiom-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Read More