कोयला मंत्रालय ने आज मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में आवंटित कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की स्थिति और प्रगति का आकलन करने के लिए अपर सचिव एवं नामित प्राधिकारी (एएस एंड एनए) रूपिंदर बरार की अध्यक्षता में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में कोयला ब्लॉक आवंटियों और केंद्र सरकार तथा संबंधित राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन उपलब्धियों की समीक्षा, मौजूदा चुनौतियों का समाधान और इन राज्यों में कोयला उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। समीक्षा बैठक के दौरान कुल 39…
Read MoreAuthor:
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझूनु से किसानों के खातों में बीमा राशि का डिजिटल भुगतान किया
किसान कल्याण प्रतिबद्धता सिद्ध करते हुए आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझूनु से किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत डिजिटल राशि का भुगतान किया। करीब 35 लाख किसानों के खातों में 3,900 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीराथ चौधरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसानों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। विभिन्न राज्यों के लाखों किसान व…
Read Moreदिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, अड़ंगा लगाने वालों को दी चेतावनी
सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कुत्तों के काटने और रेबीज के खतरे को नियंत्रित करने के लिए आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर उनकी नसबंदी करने और उन्हें आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने चेतावनी दी है कि इस अभियान में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर अधिकारियों को बल प्रयोग करने की भी अनुमति है। न्यायालय का यह निर्देश बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमलों…
Read MoreCEA ने नई दिल्ली में आज राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरणों के साथ अपनी पहली परामर्शदात्री बैठक आयोजित की
सहकारी चुनाव प्राधिकरण (CEA) ने आज नई दिल्ली में राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरणों के साथ अपनी पहली परामर्शदात्री बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरणों के साथ संवाद का एक तंत्र विकसित करना है ताकि सहकारी निकायों में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न हों और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो। बैठक की अध्यक्षता सहकारी चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने की, जिसमें ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना और महाराष्ट्र के राज्य चुनाव आयुक्तों ने भाग लिया। बैठक में सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद कुमार…
Read More