आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 अगस्त 2025

संसद से सड़क तक विरोध मार्च, बिहार के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सांसदों ने किया प्रदर्शन। हिन्‍दुस्‍तान सहित सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। जनसत्‍ता ने निर्वाचन आयोग के शब्‍द प्रकाशित किए हैं- कांग्रेस का दावा तथ्‍यात्‍मक रूप से गलत। सिन्‍दूर के साथ इस बार 15 अगस्‍त होगा खास 96 शहरों में एक सौ 42 जगह होगी देशभक्ति की गूंज, आर्म्ड फोर्सेज़ कर रही तैयारी, नवभारत टाइम्‍स की खबर है। शंख फूंकने से खुलेगा खर्राटों के इलाज…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर पीएम मोदी के साथ अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शीघ्र शांति बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और सतत् रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस मामले में हर मुमकिन मदद करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की भी समीक्षा की…

Read More

भारतीय नौसेना अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि (एफ35) और हिमगिरि (एफ34) को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार

भारतीय नौसेना 26 अगस्त 2025 को दो अत्याधुनिक फ्रंटलाइन फ्रिगेट, उदयगिरि (एफ35) और हिमगिरि (एफ34) को एक साथ नौसेना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। ऐसा पहली बार होगा, जब दो प्रतिष्ठित भारतीय शिपयार्डों के, दो प्रमुख सतही लड़ाकू जहाजों को, एक ही समय में विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल किया जा रहा है। यह आयोजन भारत के तेजी से होते नौसैनिक आधुनिकीकरण और कई शिपयार्डों से परिष्कृत युद्धपोतों की आपूर्ति करने की उसकी क्षमता को दर्शाता है। यह उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में एक दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में एक दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायल लोगों में प्रत्येक को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “महाराष्ट्र के पुणे में एक दुर्घटना में लोगों की हुई मौत से दुखी हूँ। इस…

Read More