आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 19 मई 2025

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा पाकिस्‍तान पर कर्ज के लिए लगाई गई ग्‍यारह नई शर्तों का समाचार अधिकतर अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- भारत के दबाव का असर, बढेंगी शहबाज शरीफ सरकार की मुश्‍किलें। दैनिक जागरण के शब्‍द हैं- रंग लाया भारत का दबाव। वहीं, हरिभूमि ने लिखा है- भारत की पाकिस्‍तान पर एक और कूटनीतिक जीत, आईएमएफ से आसानी से नहीं मिलेगा पैसा। नवभारत टाइम्‍स, राष्‍ट्रीय सहारा, राजस्‍थान पत्रिका और देशबन्‍धु की खबर है- भारत में कई हमलों का साजिशकर्ता अबू सैफुल्‍ला पाकिस्‍तान में…

Read More

फुटबॉल: भारत ने बांग्‍लादेश को 4-3 से हराकर SAFF अंडर-19 चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा

भारत ने बांग्लादेश को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा है। प्रतियोगिता का फाइनल अरुणाचल प्रदेश की यूपिया में गोल्डन जुबली स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित समय में मैच एक-एक की बराबरी पर रहा। जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट हुआ। शूटआउट में भारतीय कप्तान शमी ने निर्णायक गोल कर खिताब अपने नाम किया।

Read More

ISRO ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-09 को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में PSLV रॉकेट की विफलता की जांच के लिए समिति गठित की

इसरो ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-09 को इच्छित कक्षा में स्थापित करने में पीएसएलवी रॉकेट की विफलता की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि समिति ने कारणों का पता लगाने के लिए कल कई दौर की चर्चा की। श्रीहरिकोटा से कल प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी61) रॉकेट में खराबी आने के बाद इसरो अपने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा। डॉ.…

Read More

पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम जारी है और इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है: भारतीय सेना

भारतीय सेना ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कल समाप्त हो गया। भारतीय सेना के अनुसार, 18 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक -डीजीएमओ स्तर की कोई वार्ता निर्धारित नहीं थी। सेना ने कहा कि ​​12 मई को डीजीएमओ की बातचीत में तय किया गया संघर्ष विराम जारी है, और इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की पिछली वार्ता 12 मई को हुई थी। वार्ता…

Read More