केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों से बातचीत की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन से वर्चुअल माध्यम से राज्यों के कृषि मंत्रियों से बातचीत की और आगामी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान किया। शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों को 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस देशव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से काम करने की बात कही। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प…

Read More

चुनाव आयोग ने झारखंड के बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में झारखंड के फ्रंटलाइन चुनाव पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतिभागियों की संख्या 402 है। इसमें डीईओ, ईआरओ, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक शामिल हैं। पिछले तीन महीनों में, ईसीआई ने आईआईआईडीईएम में देश भर से 3000 से अधिक ऐसे प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उद्घाटन भाषण में झारखंड में मतदाताओं के नामांकन के दौरान जमीनी…

Read More

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI ने एशियाई क्रिकेट परिषद के दो प्रमुख टूर्नामेंटों से हटने का किया फैसला

बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच सैन्‍य तनाव के बीच एशियाई क्रिकेट काउंसिल के दो बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने से इंकार कर दिया है। इनमें अगले महीने श्रीलंका में होने वाले विमन्‍स एमर्जिंग टीम एशिया कप और भारत में सितम्‍बर में होने वाला एशिया कप टूर्नामेंट शामिल है। इससे पहले, 2023 में जब पाकिस्तान ने एशिया कप की मेजबानी की थी, तब भारत ने पाकिस्‍तान में खेलने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद फाइनल सहित भारत के मैच श्रीलंका में खेले गए थे।

Read More

अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रम्प यूक्रेन में युद्ध समाप्‍त करने के लिए आज रूस और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति से बात करेंगे

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति के लिए आज रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और नाटो देशों के विभिन्‍न नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत करेंगे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वार्ता का विषय युद्ध को रोकना होगा।

Read More