निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु की 6 और असम की 2 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, अगले महीने की दो तारीख को अधिसूचना जारी की जाएगी और 19 जून को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना होगी। इस साल जून और जुलाई के बीच राज्यसभा के 8 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण यह चुनाव होंगे। तमिलनाडु के छह राज्यसभा सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास, एम. षणमुगम, एन. चंद्रशेखरन, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, पी. विल्सन और वाइको इस साल 24 जुलाई को…
Read MoreAuthor:
रक्षा मंत्री ने उद्योग साझेदारी के माध्यम से उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को स्वीकृति दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक इको सिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को स्वीकृति दे दी है। इस कार्यक्रम का कार्यान्वयन एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) उद्योग साझेदारी के माध्यम से किया जाएगा। निष्पादन मॉडल दृष्टिकोण प्रतिस्पर्धी आधार पर निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों को समान अवसर प्रदान करता है। वे स्वतंत्र रूप से या संयुक्त उद्यम या संघ के रूप में बोली लगा…
Read More47 नए राष्ट्रीय जलमार्ग 2027 तक शुरू हो जाएंगे; 2026 तक कार्गो वॉल्यूम बढ़कर 156 मिलियन टन प्रति वर्ष तक हो जाएगा: सर्बानंद सोनोवाल
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन पर परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यह बात सामने आई कि 2027 तक 76 जलमार्गों को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है, और वित्तीय वर्ष 2026 के अंत तक कार्गो मात्रा 156 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) तक बढ़ने की उम्मीद है। मंत्रालय के तहत नोडल एजेंसी, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने प्रमुख परियोजनाओं, भविष्य के अनुमानों और आगे के रोडमैप की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में उपस्थित…
Read Moreकेरल तट के पास लाइबेरियाई कंटेनर पोत के डूबने के बाद तेल रिसाव का पता लगाया गया
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने लाइबेरियाई कंटेनर पोत एमवी एमएससी ईएलएसए 3 के डूबने के बाद प्रदूषण प्रतिक्रिया अभियान शुरू किया। यह पोत 25 मई, 2025 को अलपुझा, केरल से लगभग 15 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में डूब गया था। पोत के डूबने के कुछ ही घंटों के भीतर, आईसीजी निगरानी विमान ने क्षेत्र में तेल का रिसाव देखा। प्रदूषण प्रतिक्रिया प्रणाली में पहले से ही तैनात आईसीजी जहाज सक्षम को तुरंत तैनात किया गया। एक आईसीजी डोर्नियर विमान ने हवाई आकलन किया और प्रभावित क्षेत्र में तेल रिसाव फैलाने वाले…
Read More