NHRC, भारत द्वारा आयोजित दो सप्ताह के ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), भारत द्वारा आयोजित दो सप्ताह के ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हो गया है। यह कार्यक्रम 13 मई, 2025 को शुरू हुआ था। 21 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 69 छात्रों ने इसे पूर्ण किया। विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के लिए आयोग के इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए कुल 1,795 आवेदकों में से 80 छात्रों का चयन किया गया था। समापन सत्र को संबोधित करते हुए एनएचआरसी, भारत की सदस्य विजया भारती सयानी ने इंटर्नशिप…

Read More

भारत ने 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा रणनीति के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

जिनेवा में आयोजित 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्‍ल्‍यूएचए) में “स्वास्थ्य के लिए एक विश्व” थीम के अंतर्गत भारत ने स्वास्थ्य सेवा के लिए एकीकृत दृष्टिकोण के रूप में पारंपरिक चिकित्सा (टीएम) प्रणालियों को मजबूत करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। भारत की ओर से बोलते हुए जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने नई विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा रणनीति वर्ष 2025-2034 को अपनाने का स्वागत किया। उन्‍होंने राष्ट्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में साक्ष्य-आधारित पारंपरिक प्रथाओं को शामिल करने के भारत के प्रयासों पर…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि हाल के घटनाक्रमों ने साबित किया है कि पाकिस्‍तान का भारत के विरूद्ध तथाकथित छद्म युद्ध वास्‍तव में एक सुनि‍योजित युद्ध रणनीति है। गुजरात में गांधी नगर के महात्‍मा मंदिर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि छह मई की घटनाओं के बाद भारत को आतंकी गतिविधियों का प्रमाण देने की अब आवश्‍यकता नहीं है। अब यह साक्ष्‍य सीमापार से स्‍वयं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों को पाकिस्‍तान में राजकीय सम्‍मान दिया गया। उनके…

Read More

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के साथ भारत के पश्चिमी तट पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के साथ भारत के पश्चिमी तट पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणि ने कहा है कि मुंबई में भारी बारिश में अभी कमी आई है, लेकिन इस क्षेत्र में मध्यम वर्षा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केरल और कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट और पूर्वोत्तर भारत के लिए मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

Read More