AUS vs ENG एशेज क्रिकेट: ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन चाहिए

AUS vs ENG एशेज क्रिकेट: ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन चाहिए

ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच एशेज क्रिकेट श्रृंखला के पहले टैस्‍ट मैच के चौथे दिन आज ऑस्‍ट्रेलिया दूसरी पारी में तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलेगा। कल चौथे दिन का खेल समाप्‍त होने पर ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन और इंग्‍लैंड को जीत के लिए सात विकेट की जरूरत थी। इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 281 रन लक्ष्‍य दिया था। उस्‍मान ख्‍वाजा 34 और स्‍कॉट बोलैंड 13 रन बनाकर क्रीज पर थे। इंग्‍लैंड की ओर से स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्‍ट्रेलिया के मार्नस लाबूशेन और स्‍टीव स्मिथ को आउट किया जबकि ओली रॉबिंसन ने डेविड वार्नर को पवेलियन भेजा।

इससे पहले इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में 273 रन बनाये। जो रूट और हैरी ब्रुक ने 46-46 रन बनाकर इंग्‍लैंड के स्‍कोर में बडी भूमिका निभाई। ऑस्‍ट्रेलिया के नाथन ल्‍योन और कप्‍तान पैट कमिंस ने चार-चार विकेट लिये।

Related posts

Leave a Comment