India

गलवान घाटी में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जवानों को सेना प्रमुख ने किया सम्मानित

लद्दाख। भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं। दरअसल गलवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। इसके साथ ही चीन को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। चीन की इस कायराना हरकत के बाद भारत के रुख ने उसकी चिंता बढ़ा रखी है। चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल हुए सैनिकों के आर्मी चीफ ने बुधवार को कमेंडेशन कार्ड (प्रशस्ति पत्र) देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

Read More : कोर कमांडर की हाई लेवल मीटिंग में भारत-चीन सेनाओं में LAC से पीछे हटने पर बनी सहमति

बता दें कि आर्मी चीफ ने एम एम नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में बॉर्डर पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की और वहां के ताजा हालात का जायजा भी लिया है। इससे पहले मंगलवार को सेना प्रमुख नरवणे लद्दाख पहुंचे थे। वे सबसे पहले लेह स्थित सैनिक अस्पताल गए जहां झड़प में घायल हुए सैनिकों का इलाज चल रहा है। इस दौरान उन्होंने सैनिकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना था।

गौरतलब है कि गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद आर्मी चीफ पहली बार लद्दाख पहुंचे हैं। इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने लद्दाख का दौर कर ताजा हालात की जानकारी ली थी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

1 day ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

2 days ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More

2 days ago

This website uses cookies.