Entertainment

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ

नयी दिल्ली।  दिग्गज बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान को सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्र के अनुसार, उन्हें कुछ दिनों पहले भी सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने कोरियोग्राफर सरोज खान की सेहत को लेकर अपडेट दी है।कुणाल कोहली ने सरोज खान के बेटे से बात कर उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी दी है।

कुणाल कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजू खान से अभी बात हुई, जो कि सरोज खान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि मास्टरजी की तबीयत अब बेहतर है, उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें कोरोना नहीं है। वे अब पहले से बेहतर हैं। सरोज खान की सेहत की दुआ करने वाले सभी लोगों को राजू ने शुक्रिया अदा कहा है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द घर वापस लौट आएंगी।’

Read More : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की सीबीआई जांच की उठी मांग

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरोज खान के एक करीबी ने बताया, ‘कुछ दिनों पहले सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हम उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे, लेकिन शुक्र है कि उन्हें कोरोना वायरस नहीं हुआ है। वह अब बेहतर महसूस कर रही हैं। आशा है कि कल तक उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।’

कंगना रनौत की फिल्म के लिए आखिरी बार किया था कोरियोग्राफी

सरोज के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के लिए कोरियोग्राफी की थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2019 में फिल्ममेकर करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘कलंक’ के लिए भी कोरियोग्राफी की थी।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

4 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

4 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

4 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

4 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.