दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) के ऊपर बहने वाली हवा की गुणवत्ता 3 जुलाई को खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर धूल की सांद्रता बढ़ने और शुष्क क्षेत्रों से धूल के लिए अनुकूल सतह पर बहने वाली तेज हवाओं के कारण पीएम-10 प्रमुख प्रदूषक होगा। 03 जुलाई को तेज हवाओं/धूल भरी आंधी के साथ हवा की गुणवत्ता और खराब होने की संभावना है। 04 जुलाई को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार होने की संभावना है, लेकिन यह खराब से लेकर मध्यम श्रेणी के बीच बनी रहेगी। अगले 5 दिनों के लिए हवा की गुणवत्ता काफी हद तक मध्यम श्रेणी में बने रहने की संभावना है।
आज सतह पर प्रमुख रूप से बहने वाली हवा के दिल्ली के पश्चिम/दक्षिण-पश्चिम दिशाओं से 15-18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, कहीं – कहीं पर लू की स्थिति, बहुत हल्की बारिश और तेज हवाओं (गति 40 – 50 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ धूल भरी आंधी आने की संभावना है। 03 जुलाई को सतह पर प्रमुख रूप से बहने वाली हवा के दिल्ली की पश्चिम दिशाओं से 12 -15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 04 जुलाई को सतह पर प्रमुख रूप से बहने वाली हवा के दिल्ली की पश्चिम दिशा से 12-15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
दिल्ली के ऊपर अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई आज लगभग 4300 मीटर, 03 जुलाई को 1300 मीटर और 04 जुलाई को 3500 मीटर होने की संभावना है। अधिकतम वेंटीलेशन इंडेक्स आज लगभग 21000 वर्गमीटर प्रति सेकंड (m2/s), 03 जुलाई को 14000 वर्गमीटर प्रति सेकंड (m2/s) और 04 जुलाई को 14500 वर्गमीटर प्रति सेकंड (m2/s) रहने की संभावना है। हवा की 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम औसत गति के साथ 6000 वर्गमीटर प्रति सेकंड (m2/s) से कम का वेंटिलेशन इंडेक्स प्रतिकूल या प्रदूषक का फैलाव करने वाला होता है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment