Categories: News-Headlines

मिशन मोड में जून 2021 में भारतीय रेलवे ने 112.65 मिलियन टन माल की ढुलाई की

कोविड चुनौतियों के बावजूद भारतीय रेलवे ने जून 2021 में आय और माल ढुलाई के रूप में उच्चगति को बरकरार रखा है। मिशन मोड में जून 2021 में भारतीय रेलवे ने 112.65 मिलियन टन माल की ढुलाई की, जो जून 2019 (101.31 मिलियन टन) की तुलना में 11.19 प्रतिशत अधिक है। यह एक सामान्य वर्ष था। इसी अवधि के लिए यानि जून 2020 (93.59 मिलियन टन) की तुलना में यह ढुलाई 20.37 प्रतिशत अधिक रही है।

जून 2021 के दौरान ढुलाई की गई महत्वपूर्ण वस्तुओं में 50.03 मिलियन टन कोयला, 14.53 मिलियन टन लौह-अयस्क, 5.53 मिलियन टन कच्चा लोहा और तैयार स्टील, 5.53 मिलियन टन खाद्यान्न, 4.71 मिलियन टन उर्वरक, 3.66 मिलियन टन खनिज तेल शामिल है। 6.59 मिलियन टन सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) और 4.28 मिलियन टन क्लिंकर शामिल है।

जून 2021 के महीने में, भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई से 11,186.81 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो जून 2020 की तुलना में 26.7 प्रतिशत अधिक (8,829.68 करोड़ रुपये) और जून 2019 की तुलना में 4.48 प्रतिशत अधिक (10,707.53 करोड़ रुपये) है।

गौरतलब है कि रेलवे माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए भारतीय रेलवे में कई तरह की रियायतें/छूट भी दी जा रही हैं।

माल ढुलाई की गति में सुधार से सभी हितधारकों के लिए लागत की बचत होती है। पिछले 19 महीनों में माल ढुलाई की गति दोगुनी हो गई है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

53 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

23 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

23 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

23 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.