AIBA पुरूष विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आज आकाश कुमार का मुकाबला कजाख़़स्तान के मखमूद सेबरखान से

AIBA पुरूष विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आज आकाश कुमार का मुकाबला कजाख़़स्तान के मखमूद सेबरखान से

सर्बिया में एआईबीए पुरुष विश्‍व मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में आज भारत के आकाश कुमार का मुकाबला कजाख्स्‍तान के मखमूद सेबरखान से होगा। प्रतियोगिता में पदक पक्‍का करने वाले आकाश भारत के सातवें पुरुष मुक्‍केबाज हैं।

पदक सुनिश्‍चत करने पर खुशी व्यक्त करते हुए आकाश ने कहा है कि उन्हे गर्व की अनुभूति हो रही है और आज का मुकाबला जीतकर वे देश को दिवाली का उपहार देना चाहते हैं।

मुझे बहुत प्राउड फिल हो रहा है मेरा मैडल कन्फर्म हो गया है बट मैं आगे के बाउट पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं। फोकस अगली बाउट पर है जो चार तारीख को मेरा सेमीफाइनल बाउट है। जो मेरा बाउट था वो 2016 के ब्राउंज मैडलिस्ट के साथ था तो उसके साथ मैंने खेला और बहुत अच्छा खेला जिससे मेरा कांफिडेंस और भी बढ़ गया है। दिवाली वाले दिन मेरा सेमीफाइनल बाउट है और वो बाउट मैं पक्का जीत कर अपने देशवासियों को हैप्पी दिवाली विश करूंगा।

Related posts

Leave a Comment