केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को कोविड-19 आपात राहत और स्वास्थ्य प्रणाली के दूसरे चरण के पैकेज की 35 प्रतिशत की एक और किस्त जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक पचास प्रतिशत धन जारी किया जा चुका है, ताकि राज्य और जिला स्तर पर अनिवार्य गतिविधियां लागू की जा सकें।
देश ने 53 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाकर नई उपलब्धि हासिल की है। कल करीब 56 लाख टीके लगाए गए। 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग में 30 लाख से ज्यादा लोगों को पहला और चार लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।