प्रधानमंत्री मोदी ने किन्नौर में आए भूस्खलन के संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से किन्नौर में आए भूस्खलन की स्थिति के संबंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने वहां जारी बचाव अभियान में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक ट्वीट में कहा गया; “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किन्नौर में आए भूस्खलन के बाद स्थिति को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की। प्रधानमंत्री ने वहां जारी बचाव कार्यों में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।”

Related posts

Leave a Comment