केरल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा, संक्रमण की दर बढ़कर 13.61 प्रतिशत हो गई

केरल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा, संक्रमण की दर बढ़कर 13.61 प्रतिशत हो गई

केरल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कल बीस हजार 772 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में संक्रमण की दर बढ़कर 13.61 प्रतिशत हो गई है। कल 116 कोविड रोगियों की मौत के साथ ही केरल में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 16 हजार 701 हो गई है।

फिलहाल, राज्‍य में डेढ़ लाख से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्‍या में असाधारण वृद्धि को देखते हुए एक केन्‍द्रीय दल राज्‍य के दौरे पर है। इसका नेतृत्‍व राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रक विभाग के निदेशक सुजीत कुमार सिंह कर रहे हैं। यह दल राज्‍य के दस जिलों में संक्रमण के प्रसार के कारणों का विश्‍लेषण करेगा।

Related posts

Leave a Comment