भारत की मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक के 69 किग्रा भार वर्ग में चीनी ताइपे की मुक्केबाज निएन-चिन चेन को 4-1 से हराकर सेमी फाइनल में बनाई जगह।
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने महिला एकल स्पर्धा में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूट ऑफ में हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह।
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में भारतीय एथलीट अविनाश साबले 8:18.12 समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 7वें स्थान पर रहे. हालांकि अविनाश फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे।