रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तािन में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तािन में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे में चल रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्‍य देशों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। इस बाद बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में एक विज्ञप्ति जारी किए जाने की संभावना है।

बैठक से इतर राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षामंत्री जनरल सरगेई शोइगू से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में भागीदारी को और मजबूत बनाने की पुष्टि की। उन्‍होंने बेलारूस के रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्‍टर खरेनिन से भी भेंट की।

दुशाम्बे यात्रा के दौरान वे ताजिकिस्तान के रक्षामंत्री कर्नल जनरल शेराली मिरजो के साथ द्विपक्षीय विषयों और परस्पर हित के अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे। ताजिकिस्तान इस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता कर रहा है तथा मंत्री स्तरीय और अधिकारी स्तर की कई बैठकों का आयोजन कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment