देश में कोविड टीकाकरण की संख्‍या 44 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ

देश में कोविड टीकाकरण की संख्‍या 44 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ

देश में कोविडरोधी टीकाकरण की संख्‍या 44 करोड का आंकडा पार कर चुकी है। एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण उपलब्धि में महाराष्‍ट्र एक करोड से अधिक लोगों को वैक्‍सीन की दोनों डोज लगाने वाला देश का पहला राज्‍य बन गया है। कल, देश में 57 लाख टीके लगाए गए। 18 से 44 आयु वर्ग के 27 लाख बीस हजार नौ सौ लोगों को पहली डोज और तीन लाख 49 हजार 496 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

गुजरात, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश में इस आयु वर्ग के लोगों को एक करोड से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। आंध्र प्रदेश, असम, छत्‍तीसगढ, दिल्‍ली, हरियाणा, झारखण्‍ड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिसा, पंजाब, उत्‍तराखण्‍ड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के दस लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

Related posts

Leave a Comment