अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने अफगानिस्तान में राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों को सहयोग जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कल फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच परस्पर संबंध और मजबूत करने पर विचार विमर्श हुआ।
अफगानिस्तान में, पूर्वी कुनार के गाजी आबाद जिले में कल तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले में 20 आतंकवादी मारे गए हैं। अफगान सेना ने बताया कि 8 आतंकवादी घायल हुए हैं।