महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी और रायगढ जिले में बाढ पीडितों की सहायता के लिए नौसेना ने बाढ बचाव दल और हेलीकॉप्‍टर भेजे

महाराष्‍ट्र में मूसलाधार बारिश और बाढ से रत्‍नागिरी, रायगढ, सिंद्धूदुर्ग, कोल्‍हापुर और सतारा जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। कई स्‍थानों पर भूस्‍खलन होने की खबर है। हजारों लोग बाढ से प्रभावित हैं। भारतीय नौसेना तटरक्षक बल और एनडीआरएफ के जवान बचाव कार्य और प्रभावित लोगों को निकालने में लगे हुए हैं।

महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी और रायगढ जिले में बाढ पीडितों की सहायता के लिए नौसेना ने सात बचाव दल और हेलीकॉप्‍टर भेजे हैं। रायगढ जिले के महाड में फंसे जवानों को निकालने का काम शुरू हो गया है।

Related posts

Leave a Comment