यूपी में एंट्री के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी, पढ़े डिटेल

उत्तर प्रदेश में एंट्री के लिए अब कोविड की निगेटिव रिपोर्ट का दिखानी होगी. इस रिपोर्टि के बिना आपको प्रदेश में एंट्री नहीं मिलेगी. रविवार को राज्य की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ये निर्देश जारी किया है.

ऐसे में अब किसी भी दूसरे राज्य से जब यूपी में आना होगा तो कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट का साथ होना अनिवार्य रहेगा. निगेटिव कोविड रिपोर्ट बिना यूपी में एंट्री नहीं रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की आलाधिकारियों संग एक अहम बैठक हुई थी.

सीएम ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कहा गया है कि जिन राज्यों में पॉजिटिविटी दर 3 फीसदी से ज्यादा है, वहां से आने वाले यात्रियों को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट (RT-PCR) लाना अनिवार्य रहेगा. ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कोविड रिपोर्ट सिर्फ चार दिन पुरानी हो सकती है.

Related posts

Leave a Comment