रूस के पूर्वी हिस्से में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया इसमें चालक दल सहित 28 यात्री सवार थे। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सुदूर कामचैटका प्रायद्वीप में पलाना में उतरते समय विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया था। विमान ने पेट्रोपावलोवस्क से उडान भरी थी। खबरों के मुताबिक विमान दुघर्टनाग्रस्त होकर पास ही समुद्र में गिर गया। विमान का ब्लैक बाक्स मिल गया है।
रूस के में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल सहित 28 यात्री सवार थे
