बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि के कारण एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। इसके कारण राजधानी ढाका में आज सन्नाटा छाया रहा। लॉकडाउन के पहले दिन सड़कें सूनी रहीं और दवाओं तथा दैनिक जरूरतों की चीजों की दुकानों को छोडकर ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। शहर की मुख्य सडकों, गलियों और रिहायशी इलाकों में भी लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जा रहा है। सेना, पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन लाकडाउन लागू करने में मदद कर रहे हैं।
बांग्लादेश सरकार ने देश में बढते संक्रमण के कारण पहली जुलाई से सात जुलाई तक लाकडाउन लागू किया है।
