भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 29 करोड़ के स्तर से ज्यादा हुआ

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, भारत का कुल टीकाकरण कवरेज कल 29 करोड़ से ऊपर पहुंच गया। आज सुबह 7 बजे की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, 39,49,630 सत्रों के माध्यम से टीके की कुल 29,46,39,511 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में टीके की 54,24,374 खुराक दी गईं।

इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यूपहली डोज1,01,45,382
दूसरी डोज71,14,021
एफएलडब्ल्यूपहली डोज1,72,70,889
दूसरी डोज91,37,511
18-44 वर्ष तक का आयु समूहपहली डोज6,59,41,855
दूसरी डोज14,28,117
45-59 वर्ष तक का आयु समूहपहली डोज8,28,91,130
दूसरी डोज1,31,57,562
60 वर्ष से ज्यादापहली डोज6,56,45,248
दूसरी डोज2,19,07,796
कुल29,46,39,511

21 जून, 2021 से कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण के नए दौर की शुरुआत हो गई।केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाने और इसकी संभावनाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 50,848 नए मामले दर्ज किए गए।

अब लगातार 16वें दिन रोजाना 1 लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और मिलकर किए गए प्रयासों का परिणाम है।

भारत में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट भी देखने को मिल रही है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्या 6,43,194 है। यह 82 दिनों में सबसे कम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 19,327 की कमी आई और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों की तुलना में सक्रिय मामले सिर्फ 2.14 प्रतिशत के स्तर पर हैं।

ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने के साथ, भारत में रोजाना ठीक होने वालों की संख्या लगातार 41वें दिन दैनिक नए मामलों से ज्यादा बनी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 68,817 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों के दौरान, दैनिक नए मामलों की तुलना में लगभग 18,000 (17,969) ज्यादा लोग ठीक हो गए।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 2,89,94,855 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 68,817 और मरीज ठीक हो गए। इस प्रकार कुल रिकवरी रेट 96.56 प्रतिशत है, जिससे लगातार सुधार का रुझान प्रदर्शित हो रहा है।

 

 

Related posts

Leave a Comment