भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 8,26,740 हुए 71 दिनों के बाद सबसे कम

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 67,208 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए।

लगातार 10वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 8,26,740 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या में 71 दिनों के बाद हुई यह सबसे ज्यादा कमी है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 38,692 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.78 प्रतिशत है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,31,249 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 38.52 करोड़ से ज्यादा (38,52,38,220) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.99 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 3.48 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 10 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,84,91,670 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,03,570 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.93 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 26.55 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 36,58,159 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 26,55,19,251 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 34,63,961 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,00,88,081
  दूसरी खुराक 70,17,838
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,69,56,515
  दूसरी खुराक 89,36,711
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 4,73,43,608
दूसरी खुराक 9,69,085
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 7,79,22,224
दूसरी खुराक 1,22,96,349
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 6,35,37,652
  दूसरी खुराक 2,04,51,188
कुल           26,55,19,251

 

Related posts

Leave a Comment