उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन के साथ राज्य में मॉनसून की पहली बारिश हुई। गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या, गाजीपुर, बलरामपुर, सोनभद्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही रूक- रूक कर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने आज जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों के साथ-साथ पश्चिमी हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर पहुंच गया है। अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी मॉनसून के आगमन की संभावना है।