बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 174 अंक बढ़कर 52 हजार 475 के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62 अंक बढ़कर 15 हजार सात सौ 99 अंक के स्तर पर बंद हुआ। अंतर-बैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज दो पैसे की मामूली गिरावट से 73 रुपये 8 पैसे प्रति डॉलर के स्तर पर रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का वादा भाव लगभग पूर्ण स्तर पर बने रहे। सोना 49 हजार 200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर दर्ज हुआ। हालांकि चांदी का वादा भाव 580 रुपये की बढ़त से 72 हजार 580 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रहे और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के वादा भाव बढ़त से 72 डॉलर 80 सेंट प्रति बैरल के स्तर पर दर्ज हुए।
Related posts
-
आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट... -
विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये से... -
संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक में...