मौसम विभाग ने असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया

मौसम विभाग ने असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया

IMD forecast heavy rainfall at some places in Assam and Meghalaya, West Bengal, Himachal Pradesh, and Odisha.

मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने असम और मेघालय, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी आज इसी तरह के मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।

Related posts