भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घर पर राशन पहुंचाने की प्रस्तावित योजना को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा है कि यह योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 की विरोधाभासी है और राशन माफिया को फायदा पहुंचाने वाली है। श्री प्रसाद ने दिल्ली सरकार की नियत पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए पूछा कि दिल्ली में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना आखिर क्यों नहीं लागू की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में लाभार्थियों को राशन केवल उचित मूल्य दुकानों से ही दिए जाने का प्रावधान है। यह एक पारदर्शी प्रावधान है और घर पर राशन पहुंचाने की योजना से इसकी कालाबाजारी होने की संभावना है। श्री प्रसाद ने कहा कि दिल्ली सहित तीन राज्यों को छोड़ कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू किया है। उन्होंने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भी आग्रह किया कि वे लाभार्थियों को आसानी से खाद्यान्न और अन्य लाभ उपलब्ध कराने के लिए इस योजना को लागू करें।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...