राष्‍ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 23 करोड 61 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये

देश में कोविड संक्रमण से पीडि़त लोगों की संख्‍या घटकर 13 लाख 3 हजार 702 रह गयी है। पॉजिटिव होने की दैनिक दर चार दशमलव छह-दो प्रतिशत और साप्‍ताहिक दर 5 दशमलव नौ-चार प्रतिशत है। कल दो हजार 123 लोगों की जान गयी। महामारी के कारण अब तक तीन लाख 51 हजार 309 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है।

विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 23 करोड़ 61 लाख से ज्‍यादा कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। कल 33 लाख 64 हजार से अधिक टीके लगाये गये।

कोविड संक्रमण जांच का काम जोर-शोर से चल रहा है, अब तक 36 करोड 82 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी हैं। कल 18 लाख 73 हजार नमूनों की जांच की गयी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने घोषणा की है कि सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 21 जून से मुफ्त कोविड टीका उपलब्‍ध करायेगी। कल राष्‍ट्र के नाम अपने सम्‍बोधन में श्री मोदी ने कहा कि किसी भी राज्‍य सरकार को कोविड टीके के लिए कुछ खर्च नहीं करना होगा और केन्‍द्र सभी देशवासियों को मुफ्त टीका उपलब्‍ध करायेगा।

Related posts

Leave a Comment