खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दसवें दिन महाराष्ट्र ने सौ पदकों का शानदार आंकडा़ पार कर लिया है। 46 स्वर्ण और 38 रजत पदकों के साथ एक सौ 20 पदक जीतते हुए महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। 19 स्वर्ण और 9 रजत सहित 42 पदकों के साथ पदक तालिका में राजस्थान दूसरे तथा 17 स्वर्ण और 13 रजत सहित 57 पदकों के साथ हरियाणा तीसरे स्थान पर है। पदक तालिका में कर्नाटक चौथे स्थान पर है। समापन समारोह के साथ कल बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स संपन्न होंगे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र 120 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर