प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह महाराष्ट्र के नागपुर में स्मृति मंदिर में दर्शन किए। उन्‍होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव हेडगेवार और माधवराव गोलवलकर गुरुजी को समर्पित स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य भैयाजी जोशी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा हिंदू नववर्ष की शुरुआत यानी गुड़ी पड़वा के अवसर पर संघ के प्रतिपदा कार्यक्रम के साथ मेल खाती है। 1925 में नागपुर में डॉ. केशव हेडगेवार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी शताब्दी मना रहा है।

बाद में, प्रधानमंत्री ने दीक्षाभूमि का दौरा किया और डॉ. भीमाराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीक्षाभूमि पर, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 1956 में अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह महाराष्‍ट्र के नागपुर पहुचेंगे। वे, स्‍मृति मंदिर में दर्शन करेंगे और राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के संस्‍थापकों डॉ. केशव हेडगेवार और माधवराव गोलवलकर को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। माधवराव गोलवलकर को गुरु जी के नाम से भी जाना जाता है। उसके बाद प्रधानमंत्री दीक्षा भूमि जाएंगे और डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धाजंलि देंगे।

प्रधानमंत्री नागपुर में लगभग दस बजे माघव नेत्रालय प्रीमियर सेंटर की आधाशिला रखेंगे। वे जनसभा को भी सम्‍बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नागपुर में ही सोलर डिफेंस एयरो स्‍पेस लिमिटेड में ड्रोन के लिए लॉय‍टरिंग म्‍युनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद, प्रधानमंत्री लगभग साढे़ तीन बजे छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 33 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। उनका जनसभा को भी सम्‍बोधित करने का भी कार्यक्रम है।

Related posts

Leave a Comment