लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कंगना रनौत अभिनीत फिल्म “इमरजेंसी” की रिलीज की तारीख स्थगित

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कंगना रनौत अभिनीत फिल्म “इमरजेंसी” की रिलीज की तारीख स्थगित

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कंगना रनौत अभिनीत फिल्म “इमरजेंसी” की रिलीज की तारीख स्थगित कर दी गई है। निर्माताओं ने यह घोषणा की है। ‘इमरजेंसी’ में मुख्य़ किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और इसकी लेखिका, निर्देशक और निर्माता कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्य में आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा।

UPDATE!#EmergencyComingSoon #Emergency #KanganaRanaut pic.twitter.com/jjGZSxE6UC

— Manikarnika Films Production (@ManikarnikaFP) May 15, 2024

मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन ने बुधवार शाम को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में कहा, “हमारी रानी कंगना रनौत के लिए उमड़ रहे प्यार से हम अभिभूत हैं। चूंकि वह राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देती हैं इसलिए हमारी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की स्थगित कर दी गई है।

Related posts

Leave a Comment