इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 2,349 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने से बैंक का लाभ बढ़ा है। बैंक को एक साल पहले इसी तिमाही में 2,043 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इंडसइंड बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 14,707 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 12,174 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक ने 12,199 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में ब्याज आय 10,020 करोड़ रुपये थी।
Related posts
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...