जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर राजपोरा इलाके में फ्रास्सीपोरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों की गोलीबारी का सुरक्षा बलों ने मुंहतोड जवाब दिया। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। मारे गये आतंकी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से हथियार, गोली बारूद और कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है।
The post जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में एक आतंकी ढेर appeared first on INsamachar.