सेंसेक्स पहली बार 75 हजार के पार; निफ्टी भी नई ऊंचाई पर पहुंचा

सेंसेक्स पहली बार 75 हजार के पार; निफ्टी भी नई ऊंचाई पर पहुंचा

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज सुबह रिकार्ड तोड़ तेजी के साथ पहली बार 75 हजार के आंकडे को पार गया और निफ्टी भी नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी में आईटी शेयरों में खरीदारी का सबसे ज्यादा योगदान रहा।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स तीन सौ 81 अंकों के उछाल के साथ अब तक के सर्वाधिक 75 हजार एक सौ 24 के शिखर पर पहुंच गया। निफ्टी 99 अंक बढ़कर 22 हजार सात सौ 65 अंको पर पहुंचा।

Related posts

Leave a Comment