अरुणाचल प्रदेश में मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने आज विधानसभा की 60 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की। राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। लोकसभा की दो और विधानसभा की 60 सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना दो जून को होगी, जबकि लोकसभा की दोनों सीटों के लिए वोटो की गिनती आम चुनाव की मतगणना के साथ ही चार जून को होगी।