दिल्ली हाई कोर्ट ने विधानसभा के शेष बजट सत्र से भारतीय जनता पार्टी के सात विधायकों के निलंबन को आज रद्द कर दिया। 15 फरवरी को विधानसभा में उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना के संबोधन के दौरान व्यवधान डालने के लिए सात विधायकों को निलंबित कर दिया गया था।
निलम्बित विधायकों ने अपने निलंबन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। न्यायालय ने 27 फरवरी को याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
