आज का अखबार हिंदी 22 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णय को कई अख़बारों ने प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण ने लिखा है- केन्‍द्र सरकार ने गन्‍ने के खरीद मूल्‍य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की। वहीं, पंजाब केसरी की सुर्खी है- मोदी की गन्‍ना किसानों को सौगात, गन्‍ने का मूल्‍य तीन सौ चालीस रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी।

उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति को कईं अख़बारों ने स्‍थान दिया है। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- बंटवारे का औपचारिक ऐलान, कांग्रेस के हिस्‍से में 17 सीटें आयी। देशबंधु के अनुसार, दोनों दलों के नेताओं ने प्रैस कॉफ्रेंस करके गठबंधन का खाका किया स्‍पष्‍ट। जनसत्‍ता ने सियासत शीर्षक से लिखा है- राज्‍यसभा की 15 सीटों के लिए चल रहा शह और मात का खेल, जबकि 56 में से 41 उम्‍मीदवार निर्विरोध निर्वाचित! अमर उजाला की ख़बर है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल यू.पी. को 14 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार- ‘गगनयान मानव मिशन’ की राह में पहला सफल कदम, इसरों ने किया क्रायोजेनिक इंजन का कामयाब परीक्षण। इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की ख़बर है- भारत का अपना ‘ए.आई. चैटबॉट’ अगले महीने होगा लॉच। ग्‍यारह भाषाओं में बात करेगा। उज्‍जैन में एक मार्च से शुरु होगी दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, बताएगी मुहूर्त-पंचांग। 85 फिट ऊंचा टॉवर तैयार पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण- हरिभूमि के मुख पृष्‍ठ पर है। आवाज के जादूगर अमीन सयानी के निधन का समाचार भी अधिकतर अख़बारों ने पहले पन्‍ने पर दिया है। दैनिक भास्‍कर के शब्‍द हैं- रेडियो को नई पहचान देने वाले अमीन सयानी नहीं रहे। वहीं हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- खामोश हुई रेडियो की पुरकशिश आवाज़।

Related posts

Leave a Comment