भारत और चीन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए कोर कमांडर स्तर की 21वें दौर की बैठक की

भारत और चीन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए कोर कमांडर स्तर की 21वें दौर की बैठक की

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्‍तर की वार्ता 19 फरवरी को हुई। चुशुल-मोल्‍दो सीमा पर बैठक में वार्ता का ये 21वां दौर था। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि बातचीत मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

दोनों पक्ष प्रासंगिक सैन्‍य और कूटनीतिक माध्यम से संवाद बनाए रखने पर सहमत हुए। दोनों देशों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

वार्ता के पिछले दौर में हुए विचार विमर्श, भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती क्षेत्रों से सेना को पूरी तरह पीछे हटाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

Related posts

Leave a Comment