प्रधानमंत्री मोदी कल दिल्ली में रायसीना संवाद के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली में रायसीना संवाद के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस मुख्य अतिथि होंगे और मुख्य भाषण देंगे। 3 दिन के संवाद में केंद्रीय मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत और प्रौद्योगिकी के प्रमुख, शिक्षाविद, पत्रकार और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भूटान, लिथुआनिया और एस्टोनिया के विदेश मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नई दिल्‍ली पहुंच गए हैं।

Related posts

Leave a Comment