विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से अलग अपने सऊदी समकक्ष से रणनीतिक साझेदारी पर की वार्ता

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से अलग अपने सऊदी समकक्ष से रणनीतिक साझेदारी पर की वार्ता

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल जर्मनी में म्‍यूनिख सुरक्षा सम्‍मेलन से अलग सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और सउदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी, संपर्क बढ़ाने तथा पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

डॉ. जयशंकर, नार्वे के विदेश मंत्री एस्‍पेन बार्थ आइड (Espen Barth Eide) से भी मिले। डॉ. जयशंकर ने बहुपक्षवाद में सुधार की अनिवार्यता पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने जर्मनी की संघीय संसद में विपक्ष के नेता फ्रेडरिक मर्ज (Friedrich Merz) और उनकी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन के विदेश नीति से जुड़े दल के सदस्‍यों से बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने भारत और जर्मनी तथा भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

डॉ. जयशंकर ने अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, जर्मनी के विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्‍स प्‍लॉट्नर और अंटलांटिक परिषद के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी फ्रैड केम्‍पे से भी मुलाकात की।

Related posts

Leave a Comment