बीजेपी ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की

बीजेपी ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की है। रेलवे और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव को ओडीसा से और सूचना तथा प्रसारण राज्‍यमंत्री डा. एल मुरुगन को मध्‍यप्रदेश से उम्‍मीदवार बनाया गया है। मध्‍य प्रदेश से तीन ओर उम्‍मीदवार – उमेश नाथ महाराज, माया नरोलिया और बंसी लाल गुर्जर का नाम भी इस सूची में है।

उधर, क्रांगेस ने भी इस चुनाव के लिए अपने दस उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पूर्व पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी राजस्‍थान से और अभिषेक मनु सिंघवी, हिमाचल प्रदेश से पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे। पार्टी ने अजय माकन को कर्नाटक से और रेणुका चौधरी को तेलंगाना से उम्‍मीदवार बनाया है। कल नामांकन भरने का अंतिम दिन है। चुनाव इस महीने की 27 तारीख को होगा।

Related posts

Leave a Comment