मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस महीने की 17 और 18 तारीख को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कहीं-कहीं वर्षा और हिमपात की संभावना है। इसके अतिरिक्त पश्चिमोत्तर भारत में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में आज वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया।