दक्षिण अफ्रीका में, आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में, भारत ने नेपाल को 132 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दो सौ 98 रन के लक्ष्य के जवाब में नेपाल की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर एक सौ 65 रन ही बना सकी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर दो सौ 97 रन बनाए। कप्तान उदय सहारन ने सौ रन और सचिन धास ने एक सौ 16 रन बनाए। भारत की ओर से सौम्य पांडे ने 4 विकेट लिए। सचिन धास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मंगलवार को सेमीफाइनल में, भारत का सामना मेज़बान दक्षिण अफ्रीका से होगा।