झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री होंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक, तीन पर्यटक बसों में सवार होकर मुख्यमंत्री आवास से गवर्नर हाउस की ओर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर बडी संख्या में सुरक्षा बल और पुलिस तैनात की गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, रांची के जिला उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कई वरिष्ठ अधिकारी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे गए हैं। सत्ता पक्ष के विधायकों को एक साथ रखा गया है।
Related posts
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु में...
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती: आंध्र...
IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल की दौड़ में दोनों टीमें
IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल की...