हरियाणा विधानसभा का सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा

हरियाणा विधानसभा का सत्र बीस फरवरी से शुरू होगा। हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल ने राज्‍य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्‍मेलन में ये जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में देश के स्‍वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सम्‍मान के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कंवर पाल ने बताया कि राज्‍य सरकार निर्णय के अनुसार मंत्रिमंडल ने शहीदों का सम्मान करते हुए पहल की। उन्‍होंने विभिन्न कारणों से नौकरियों के लिए समय सीमा के भीतर आवेदन न कर पाने वाले शहीदों के 18 निकटतम परिजनों को रोजगार को मंजूरी दी।

Related posts

Leave a Comment